Homepolitics newsसमाजसेवी प्रमोद गोस्वामी को किया नजरबंद -

समाजसेवी प्रमोद गोस्वामी को किया नजरबंद –

-

जंतर मंतर प्रोटेस्ट में शामिल होने के आह्वान पर आवास पर पुलिस तैनात


बागपत। वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद गोस्वामी को पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया है। यह कार्रवाई दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने के उनके आह्वान के बाद की गई। उनके घर पर पुलिसकर्मी तैनात हैं।

पुलिस ने गोस्वामी को रविवार रात करीब 11 बजे उनके खेकड़ा स्थित आवास पर नजरबंद किया। खेकड़ा कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर पुलिसकर्मियों के साथ उनके घर पहुंचे थे। गोस्वामी दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे एक बड़े प्रदर्शन में अपने कार्यकतार्ओं के साथ शामिल होने वाले थे। उन्होंने इस प्रदर्शन में भाग लेने का आह्वान किया था।

प्रमोद गोस्वामी ने बताया कि उन्हें अपने ‘हकों की लड़ाई’ के लिए जंतर मंतर जाना था, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। उन्होंने कहा कि वह जनता के मुद्दों की लड़ाई के लिए हमेशा तैयार हैं और प्रदर्शन में शामिल होने का प्रयास करेंगे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts