Homeउत्तर प्रदेशBaghpat48 लाख की अफीम संग तस्कर को किया गिरफ्तार

48 लाख की अफीम संग तस्कर को किया गिरफ्तार

-

– दिल्ली-एनसीआर में की जानी थी सप्लाई, पांची-खट्टा प्रहलादपुर मार्ग से किया गिरफ्तार
– पिछले कई साल से असम से तस्करी कर दिल्ली-एनसीआर इलाके में कर रहा था सप्लाई


बागपत। चांदीनगर थाना पुलिस ने शनिवार रात चार किलो अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। वह असम से तस्करी कर दिल्ली व एनसीआर में अफीम सप्लाई करता था। अफीम की कीमत करीब 48 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अफीम तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

पांची-खट्टा प्रहलादपुर मार्ग पर ढिकौली स्थित नलकूप पर तस्करी कर अफीम लाने की सूचना मिली। जिस पर चांदीनगर थाना पुलिस ने शनिवार रात नलकूप पर अफीम खरीदार के इंतजार में बैठे प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से चार किलो अफीम बरामद की गई।

थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि तस्कर से बरामद की गई अफीम की करीब 48 लाख रुपये है। गिरफ्तार किया गया तस्कर प्रदीप गाजियाबाद में चोरी और एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में जेल जा चुका है। वह असम से अफीम तस्करी कर दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा समेत आसपास के जिलों में सप्लाई करता है। वह पिछले कई साल से अफीम की तस्करी कर रहा है। पुलिस ने अब उन सभी की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है, जिनको वह अफीम सप्लाई करता था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts