spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, February 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशशादी के एक महीने बाद जीजा के साथ भागी साली, चुपके से...

शादी के एक महीने बाद जीजा के साथ भागी साली, चुपके से घर से निकली

-

– पति कमरे में सोता रहा, जीजा ने ही कराई थी टेलर से शादी।

ललितपुर। शादी के एक महीने बाद साली अपने जीजा के साथ भाग गई। रात 12.30 बजे वह चुपके से घर से निकली। फिर कार में बैठकर जीजा के साथ फरार हो गई। रात 1 बजे पति की नींद खुली। उसने बिस्तर पर पत्नी को नहीं पाया। पूरे घर में खोजा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मेन गेट पर आया तो घर का दरवाजा बाहर से बंद था। वह दुकान के रास्ते बाहर निकला। सीसीटीवी चेक किया तो पत्नी जीजा की कार में बैठकर जाती दिखी। पति का आरोप है कि घर से 2 लाख रुपए और शादी के सारे गहने भी ले गई। शबनम के जीजा ने ही हमारी शादी तय की थी। मामला ललितपुर के तालबेहट क्षेत्र के कदीरपुर सरफयाना का है।

कदीरपुर सरफयाना में बिलाल खान (22) अपने परिवार से साथ रहता है। घर में मां, पिता, बहन और एक छोटा भाई है। 11 जून को बिलाल की मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निवासी शबनम (20) से हुई थी। शादी के एक हफ्ते बाद शबनम मायके चली गई।

22 जून को वह अपने ससुराल आ गई। फिर रात जीजा आशिक खान (35) के साथ फरार हो गई। आशिक की 12 साल पहले शबनम की बड़ी बहन सायना से शादी हुई थी। उसको दो बच्चे भी हुए। बेटा 7 साल का और बेटी 3 साल की है।

बिलाल ने बताया कि मैं अपने पिता के साथ कपड़े सिलने का काम करता हूं। छह महीने पहले आशिक मेरी दुकान पर आया था। उसने ही शादी के लिए बात की थी। उसने बताया था कि शबनम 5 भाई बहनों में सबसे छोटी है। शादी में लगभग साढ़े तीन लाख रुपए खर्च हुए थे।

छह महीने पहले शादी तय हुई थी। घर में खुशी का माहौल था। 11 जून को बारात लेकर टीकमगढ गया था। धूमधाम से शादी हुई। फिर विदाई करके शबनम घर आई। मैंने शबनम को गिफ्ट में मोबाइल दिया था। जिससे वह कभी कभी बहन बहनोई से बात करती थी।

बिलाल ने बताया कि शादी के बाद सबकुछ ठीक था। मुझे नहीं पता था शबनम ऐसा करेगी। रात में मैं पत्नी के साथ अपने रूम में सो गया। पिता, मां, बहन और भाई अपने कमरे में सो गए। रात 1 बजे मेरी नींद खुली तो पत्नी कमरे से गायब मिली। जब सीसीटीवी देखा तब मामले का पता चला। मैंने घर की अलमारी चेक किया तो उसमे रखे गहने गायब मिले। बाकी कई सामान भी गायब मिले। घर में रखे 2 लाख नगदी भी ले गई।

मैंने उसकी बड़ी बहन सायना से बात की और घटना के बारे में सबकुछ बताया। सायना ने कहा उसने मुझे और आप को धोखा दिया। हमें नहीं पता था वो ऐसा करेंगे। आप दोनों को जेल भेजवा दो। वहीं लड़की के भाई ने कहा मुझे अब उससे कोई मतलब नहीं है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा ने बताया कि पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है। मामले को गंभीरता से लिया गया है। दोनों को पकड़ने के लिए टीमें लगी हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts