Homeउत्तर प्रदेशMeerutसाहब बेटी को तलाश नहीं कर रही पुलिस, एसएसपी आफिस पहुंचा पीड़ित...

साहब बेटी को तलाश नहीं कर रही पुलिस, एसएसपी आफिस पहुंचा पीड़ित परिवार

-

  • पीड़ित परिवार ने एसएसपी आफिस पर दिया धरना।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। थाना सरूरपुर निवासी ग्रामीण ने परिवार सहित एसएसपी पहुंच कर अपनी अपह्त 14 वर्षीया पुत्री को बरामद कराने की मांग की। पीड़ित ने थाना सरूरपुर एसओ पर आरोप लगाया कि वह जब भी उनसे मिलने जाता हूँ तो वह अभद्र व्यवहार करते हैं, लेकिन हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार करने और उसकी पुत्री को बरामद करने की कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

सोहनपाल पुत्र श्रीकिरनपाल ने बताया कि दो मई को ग्राम सरूरपुर का ही शुभम पकौड़ी पुत्र संजय पकौड़ी जो पेशेवर क्रिमिनल है। मेरी लड़की जिसकी उम्र 14 वर्ष है और कक्षा-8 की छात्रा है को अपहरण कर ले गया।

शुभम पकौड़ी का पूरा परिवार क्रिमिनल है। शुभम पकौड़ी के चाचा संजीव पकौड़ी जोकि थाना सरूरपुर थाना का हिस्ट्रीशीटर व डेढ़ लाख का ईनामी बदमाश था। जिसको पुलिस एनकाउण्टर में चार साल पहले मार दिया था। शुभम पकौड़ी का पिता संजय पकौड़ी इस समय जिला जेल, मेरठ में हत्या के मुकदमे में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसने दो मई को ही अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया था। लेकिन अभी तक इस मामले में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। जब भी मैं थाने जाता हूँ तो थाना प्रभारी मुझको ही डांटते है और कहते कि खुद ही अपनी लड़की की तलाश कर हमको बता देना हम शुभम को गिरफ्तार कर लेंगे। अब संजय पकौड़ी हमें जान से मारने की धमकी दे रहा है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts