HomeTrendingफ्रिज में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सामान जला

फ्रिज में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सामान जला

-

दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लाखों का नुकसान


हापुड़। मोहल्ला आर्य नगर में सोमवार सुबह एक मकान की दूसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई। यह घटना गढ़ रोड स्थित दिनेश सिंघल के मकान में हुई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी मंजिल धुएं के गुबार से भर गई, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम बिना देरी किए मौके पर पहुंची। हालांकि, मकान का मुख्य गेट बंद होने और चाबी उपलब्ध न होने के कारण दमकल कर्मियों को शुरूआती बाधाओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने फायर सर्विस उपकरणों का उपयोग कर गेट तोड़ा और अंदर प्रवेश किया।

अंदर घना धुआं फैलने से दमकल टीम को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। समय रहते आग पर नियंत्रण पाने से बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा यह आसपास के घरों तक भी फैल सकती थी। इस घटना में मकान के अंदर रखा काफी कीमती सामान जलकर राख हो गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण फ्रिज में हुआ शॉर्ट सर्किट सामने आया है। दमकल विभाग फिलहाल मामले की विस्तृत जांच कर रहा है, जिसमें आग लगने के अन्य संभावित पहलुओं पर भी गौर किया जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts