Homeदेशशिवकुमार के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे राहुल गांधी

शिवकुमार के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे राहुल गांधी

-

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजनीति इन दिनों चर्चा में है। राज्य में सत्ता की कमान अब पूरी तरह से बदलने जा रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद, कांग्रेस के दिग्गज नेता डीके शिवकुमार कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं।

डीके शिवकुमार 3 जून को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। बेंगलुरु में होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी भी शामिल होंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद राहुल गांधी अपने अगले मिशन पर निकल जाएंगे। वे 4 और 5 जून को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। राहुल गांधी 4 जून को उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे पौड़ी का रुख करेंगे, जहां वे पूर्व सैनिकों के साथ बातचीत करेंगे। 5 जून को राहुल गांधी देहरादून और मसूरी में कांग्रेस नेताओं और जमीनी कार्यकतार्ओं से बातचीत करेंगे।

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर कांग्रेस आलाकमान की मंजूरी मिलने के बाद डीके शिवकुमार जरूर राहत की सांस ले रहे हैं, लेकिन कैबिनेट को लेकर पेच फंसा हुआ है। कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया नई कैबिनेट को अंतिम रूप देने के लिए आज दिल्ली पहुंचे हैं। हालांकि, उनकी वापसी का कार्यक्रम फिलहाल तय नहीं किया गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts