Homeउत्तर प्रदेशMeerutपुरा महादेव तक शिवभक्तों का सफर होगा आसान

पुरा महादेव तक शिवभक्तों का सफर होगा आसान

-

– प्राचीन सिद्धपीठ से कल्याणपुर, किनौनी मिल होते हुए मेरठ- बडौत मार्ग तक होगा चौड़ीकरण
– 1718.57 लाख के बजट प्रस्ताव पर हुआ अनुमोदन


शारदा न्यूज, रिपोर्टर |

मेरठ। महाशिवरात्रि सहित अन्य अवसरों पर बागपत के पुरा महादेव पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं, किसानों सहित अन्य लोगों का सफर अब काफी सुगम होगा। पुरा महादेव से कल्याणपुर किनौनी मिल होते हुए मेरठ-बड़ौत मार्ग तक का चौड़ीकरण किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इसके लिए 1718.57 लाख रुपये का बजट स्वीकृत कर लिया है। लोक निर्माण विभाग शीघ्र ही सड़क निर्माण शुरू करेगा।

दरअसल, इस मार्ग तक लगभग नौ किलोमीटर की सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा था। इस मार्ग की लंबाई 17.700 किमी है।

यह मार्ग विधानसभा क्षेत्र- सिवालखास और छपरौली से होकर गुजरता है। यह मेरठ और बागपत जनपद को जोड़ने वाला मार्ग है। इसी मार्ग पर स्थित गांव पुरा में भगवान शिव का पौराणिक और ऐतिहासिक सिद्धपीठ मंदिर है। वैसे तो पुरामहादेव मंदिर में प्रतिदिन ही काफी श्रद्धालु आते हैं, लेकिन महाशिवरात्रि पर लाखों शिवभक्त हरिद्वार से कावंड में गंगा जल लेकर जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा किनौनी चीनी मिल होने के कारण गन्ना किसानों सहित अन्य लोगों के लिए भी यह महत्वपूर्ण मार्ग है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सतेंद्र सिंह ने बताया कि कल्याणपुर से पुरा महादेव एवं किनौनी मिल होते हुए मेरठ बड़ौत मार्ग की लंबाई लगभग नौ किमी है।

इसकी चौडाई 3.75 से 5.50 मीटर है। अब इस मार्ग को सात मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 1718.57 लाख का व्यय वित्त समिति की बैठक में पास हो गया है। इसकी प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इस मार्ग के बनने पर लगभग पांच लाख लोगों को लाभ मिलेगा। लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने सड़क निर्माण के निर्देश दे दिए हैं। जल्द ही इस पर काम होगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts