HomeAccident NewsShamli Accident: रोडवेज बस की टक्कर से कार सवार तीन लोग घायल

Shamli Accident: रोडवेज बस की टक्कर से कार सवार तीन लोग घायल

-

– टक्कर से स्विफ्ट कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पास के मकान में जा घुसी।

शामली। एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने एक स्विफ्ट कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, इसमें कार में बैठे तीन लोग घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

 

 

यह घटना थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के मोहल्ला रेलपार में हुई। मोहल्ले का निवासी धीरज कुमार अपनी स्विफ्ट कार में बुढ़ाना फाटक की ओर से अपने घर लौट रहा था। तभी शामली से देहरादून जा रही एक रोडवेज बस ने उसकी कार को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्विफ्ट कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे एक मकान में जा घुसी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने रोडवेज बस और उसके चालक को वहीं रोक लिया, जिससे मौके पर जाम लग गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रोडवेज बस चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बस को भी कब्जे में लेकर थाने ले आई है। मामले की विस्तृत जांच पड़ताल जारी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts