HomeAccident NewsShahjahanpur Accident: तिलहर-निगोही मार्ग पर खाई में गिरी बस, कई घायल

Shahjahanpur Accident: तिलहर-निगोही मार्ग पर खाई में गिरी बस, कई घायल

-

  • नेपाल बॉर्डर से चंडीगढ़ जा रही थी, 54 यात्री थे सवार, बड़ा हादसा टला.

शाहजहांपुर। तिलहर-निगोही मुख्य मार्ग पर डडिया गांव के पास आज सुबह एक यात्री बस गहरी खाई में गिर गई। नेपाल बॉर्डर के कृष्णानगर से चंडीगढ़ जा रही इस बस में लगभग 54 यात्री सवार थे। यह घटना गुरुवार सुबह दो से तीन बजे के बीच हुई। बस के खाई में गिरने के बाद यात्रियों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस हादसे में बस चालक, परिचालक और दो अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। किसी भी यात्री के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

बस चालक अमनदीप ने बताया कि वह अमन टूरिस्ट की बस से नेपाल बॉर्डर के कृष्णानगर से बलरामपुर होते हुए चंडीगढ़, पंजाब जा रहा था। बस में महिलाएं, बच्चे और पुरुष सहित कुल 54 यात्री सवार थे। चालक गूगल मैप के सहारे रास्ता देख रहा था, जिसे शाहजहांपुर होते हुए ठऌ 30 मुख्य हाईवे से जाना था।

चालक के अनुसार, गूगल मैप ने उसे शॉर्टकट के रूप में तिलहर-निगोही मुख्य मार्ग दिखाया। यह मार्ग डभौरा तिलहर में वर्तमान में बंद है और बड़े वाहनों के लिए सुरक्षित नहीं है। चालक ने बताया कि वह अपने तय मार्ग से भटककर गलत रास्ते पर आ गया था। सड़क पर आवारा जानवरों को बचाने के प्रयास में बस सड़क के किनारे उतर गई और खाई में जा गिरी।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय बिरसिंहपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी की मदद से बस को खाई से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। खबर लिखे जाने तक बस को खाई से बाहर नहीं निकाला जा सका था। आसपास के ग्रामीण और यात्री भी बस को निकालने में मदद कर रहे थे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts