Homeउत्तर प्रदेशMeerutशादाब जकाती पर लगाया मारपीट का आरोप

शादाब जकाती पर लगाया मारपीट का आरोप

-

– छत्तीसगढ़ की महिला यूट्यूबर के खिलाफ पहुंची एसएसपी आॅफिस, पुलिस पर भी आरोप।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। इंचौली थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने यूट्यूबर पर धोखाधड़ी गलत काम और मारपीट सहित अश्लील हरकतें और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि कई बार शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है, जिससे वह और उसका परिवार भय के साये में जीने को मजबूर है। शुक्रवार को उसने एसएसपी से मामले की शिकायत की है।

 

 

पीड़िता के अनुसार फरवरी 2025 में उसकी मुलाकात ग्राम इंचौली निवासी यूट्यूबर शादाब जकाती से हुई थी। युवक ने स्वयं को वीडियो निर्माण से जुड़ा बताया और मदद के बहाने महिला से नजदीकियां बढ़ाईं। आरोप है कि बाद में युवक ने महिला से पैसे लिए, लेकिन न तो पैसे लौटाए और न ही कोई सहायता की।

महिला का आरोप है कि जब उसने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने उस पर गलत संबंध बनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। पीड़िता के मुताबिक 15 जनवरी 2026 को आरोपी जबरन उसके घर में घुस आया और उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज और अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। तब आरोपी मौके से फरार हो गया।

पीड़िता का कहना है कि इसके बाद भी आरोपी लगातार उसे और उसके परिवार को धमका रहा है और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। महिला ने 4 फरवरी 2026 को थाना इंदौली में शिकायत दी, लेकिन अब तक न तो एफआईआर दर्ज हुई और न ही आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहा है, जिससे उसे और उसके बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है। महिला ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में कब तक कार्रवाई करता है और पीड़िता को न्याय मिल पाता है या नहीं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts