Homeउत्तर प्रदेशVaranasiVaranasi News: स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक घर में...

Varanasi News: स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक घर में आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के-लड़कियां

-

–  सूचना पर पुलिस पहुंची तो पति भागा, कमरे में नग्न मिले लड़के-लड़कियां

वाराणसी। एक स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर इसका भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान स्पा में युवक-युवतियां न्यूड मिलीं। दो युवक और एक युवती आपत्तिजनक हालत में थे। कमरे से कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की गईं।

पुलिस ने दो कमरों के दरवाजे तोड़कर स्पा सेंटर की मालिक समेत 2 महिला और 2 पुरुषों को अरेस्ट किया। महिला अपने पति के साथ मिलकर स्पा सेंटर चला रही थी। वहीं, आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

 

 

स्पा सेंटर कैंट इलाके में मकबूल आलम रोड पर है। पुलिस अफसरों की कॉलोनी से थोड़ी दूरी पर होने के बावजूद भी किसी को इसकी भनक तक नहीं थी। एसीपी कैंट नितिन तनेजा ने फोर्स के साथ पड़ोसी की सूचना पर छापेमारी की, तब इसका खुलासा हुआ।

आजाद नगर कालोनी में रहने वाले समीर सिद्दीकी (32) ने अपने पांच मंजिला मकान में स्पा सेंटर चलाते थे। फिर उन्होंने धीरे-धीरे इसे देह व्यापार का अड्‌डा बना दिया। समीर की पत्नी तरन्नुम (30) भी इसमें शामिल हो गई।

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट में रोज बड़ी संख्या में लड़के-लड़कियां आने लगे। हैरानी वाली बात यह थी कि किसी को इसकी कानों-कान खबर तक नहीं हुई। समीर सिद्दीकी ने बाहर एसके इंटरप्राइजेज का बोर्ड लगा रखा था, ताकि किसी को इस धंधे का पता न चल पाए।
मकान में दो साल से सेक्ट रैकेट चल रहा था। मकान के एक हिस्से में किरायेदार भी रहते हैं। समीर सिद्दीकी के तीन बच्चे हैं, जिनमें 17 और 10 साल की लड़कियां और 8 साल का एक लड़का है।

एसीपी कैंट नितिन तनेजा ने बताया कि पड़ोसियों से मकान में सेक्स रैकेट चलाने की सूचना दी। पुलिस की टीम ने छापा मारा। छापा पड़ते ही समीर सिद्दीकी मौके से भाग गया। उसकी पत्नी तरन्नुम हमारी गिरफ्त में आ गई। एक कमरे में दो लड़के और एक लड़की आपत्तिजनक हालत में मिली। फिर पुलिस ने अन्य कमरों की तलाश शुरू की। दो कमरों में ताले पड़े थे। पुलिस ताले तोड़े तो अंदर शराब की बोतलें और आपत्तिजनक चीजें मिलीं।

आरोपियों से पूछताछ की जा रही

पुलिस ने मुताबिक, फिलहाल आरोपी महिला तरन्नुम और पकड़े गए युवक-युवती से पूछताछ की जा रही है। उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts