HomeCRIME NEWSसिपाही ने तीन साल की मासूम बेटी को काट डाला, वजह आई...

सिपाही ने तीन साल की मासूम बेटी को काट डाला, वजह आई सामने…

-

– पत्नी पर हमला करके भागा, नदी के पास मिला मोबाइल, सुसाइड की आशंका।

बांदा। एक सिपाही ने पत्नी और तीन साल की इकलौती बेटी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए। हमले में बच्ची की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। वारदात के बाद आरोपी पत्नी-बेटी को घर में छोड़कर फरार हो गया। घर से करीब 400 मीटर दूर नदी किनारे उसका मोबाइल मिला है, जिससे पुलिस को उसके नदी में कूदने की आशंका है।

 

 

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मकर संक्रांति पर पत्नी और बेटी को मर्का में लगे मेले में घुमाने ले गया था। रात में घर लौटने के बाद किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर घर में रखी कुल्हाड़ी से दोनों पर हमला कर दिया।

चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और मां-बेटी को जमीन पर पड़ा देखा। दोनों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया।

यह घटना जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर मर्का कोतवाली क्षेत्र की है। मूल रूप से फरुर्खाबाद का रहने वाला सिपाही गौरव कुमार यादव (35) मर्का कोतवाली में ही तैनात है।

सुबह की शिफ्ट कर लौटा, पत्नी-बेटी को मेला घुमाने निकला: गौरव यादव पिछले डेढ़ साल से उसकी पोस्टिंग बांदा के मर्का कोतवाली में है। उसने कोतवाली से महज 250 मीटर दूर किराए का मकान लिया हुआ है। यहां वह पत्नी शिवानी (32) और इकलौती बेटी परी (3) के साथ रहता था।

बुधवार को गौरव सुबह शिफ्ट की ड्यूटी करके दोपहर में घर लौट आया था। इसके बाद वह पत्नी और बेटी को मकर संक्रांति के अवसर पर मर्का में लगे मेले में घुमाने ले गया था।

घर पहुंचते ही झगड़ा हुआ, कुल्हाड़ी से हमला किया: सिपाही परिवार के साथ देर शाम 9 बजे घर लौटा। इसी दौरान किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी सिपाही ने आपा खो दिया और घर में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी और परी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में मां-बेटी दोनों लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। 9:30 बजे चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि शिवानी और परी खून से सनी हालत में जमीन पर पड़ी थीं। तुरंत पुलिस बुलाई।

मां-बेटी को को बांदा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। पत्नी शिवानी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। वारदात के बाद आरोपी सिपाही गौरव यादव फरार है। पुलिस ने जब उसकी तलाश शुरू की, तो उसका मोबाइल फोन नदी किनारे पड़ा मिला।

डीएसपी सौरभ सिंह ने बताया कि यूपी 112 में ड्राइवर के पद पर तैनात सिपाही गौरव यादव ने पारिवारिक कलह के चलते पत्नी और बेटी पर हमला किया। बेटी की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी का मोबाइल नदी किनारे मिला है, जिससे उसके नदी में कूदने की आशंका है। नदी और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts