HomeTrendingStock market: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक गिरा

Stock market: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक गिरा

-

– तीन दिनों की तेजी के बाद शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक गिरा।

Stock market: आईटी शेयरों में गिरावट और एक फरवरी को बजट पेश होने से पहले सावधानी के कारण शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक Sensex और Nifty में गिरावट हुई। बाजार में पिछले तीन दिनों से तेजी का रुख था।

 

Stock market

 

शुरुआती कारोबार में विदेशी निवेशकों की निकासी और वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोर रुख ने भी बाजार की धारणा को प्रभावित किया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला BSE Sensex 619.06 अंक गिरकर 81,947.31 पर आ गया। दूसरी ओर 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 171.35 अंक गिरकर 25,247.55 पर था।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में टाटा स्टील, एचसीएल टेक, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एनटीपीसी और टेक महिंद्रा में उल्लेखनीय गिरावट हुई।

दूसरी ओर मारुति, आईटीसी, एशियन पेंट्स और इंटरग्लोब एविएशन बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.39 प्रतिशत गिरकर 69.73 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 393.97 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,638.76 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts