Homeउत्तर प्रदेशMeerutदूसरी महिला के साथ देख पत्नी ने पति को जूतों से पीटा,...

दूसरी महिला के साथ देख पत्नी ने पति को जूतों से पीटा, पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया, हो रही पूछताछ

-

– हाथ बांधकर घसीटा


शारदा रिपोर्टर मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र के फाजलपुर की रहने वाली एक महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ पकड़कर महिला और पति की जमकर पिटाई कर दी।

पत्नी ने पति के हाथ रस्सी से बांधे और उसे जूतों से पीटने लगी, शोर सुनकर वहां भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों महिलाओं सहित आरोपी पति को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

फाजलपुर की रहने वाली गुलशफा पत्नी आसिफ का आरोप है कि उसके पति का ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम की रहने वाली एक महिला से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला का पति आरिफ घर में खर्च भी नहीं दे रहा है।

शुक्रवार सुबह महिला को पति के दूसरी महिला के साथ होने की जानकारी मिली। जिसके बाद उसकी पत्नी वहां पहुंच गई और दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

इस दौरान पत्नी ने अपने पति के हाथ बांध दिए और उसकी जूते से पिटाई कर दी। महिला ने दूसरी महिला को भी नहीं बख्शा, उसको भी जमकर पीट दिया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts