spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJammu and Kashmir NewsJammu and Kashmir News: जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने कई...

Jammu and Kashmir News: जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने कई आतंकियों को घेरा

-

  • सीजफायर के दो दिन बाद जम्मू कश्मीर में एनकाउंटर,
  • सुरक्षाबलों ने कई आतंकियों को घेरा

Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक शोपियां के जंगलों में कई आतंकियों के घिरे होने की खबर है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया है। इसके बाद से अभी तक सुरक्षाबलों ने कई आतंकियों को मार गिराया है। शोपियां में एनकाउंटर की जगह को पूरी तरह से घेर लिया गया है।

सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर में तीन आतंकियों के पोस्टर भी लगाए हैं। इन पर 20 लाख रुपए का इनाम रखा गया है। सेना आतंकियों की तलाश के लिए कई जगह पर सर्च ऑपरेशन चला चुकी है। अब शोपियां में आतंकियों से मुठभेड़ शुरू हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक कई आतंकियों के होने की सूचना है, फिलहाल किसी आतंकी के मारे जाने की खबर नहीं मिली है।

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ की जवाबी कार्रवाई

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इसमें पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठीकानों को तबाह कर दिया, लेकिन पाकिस्तानी सेना ने इसके बाद भारत के कई शहरों को निशाना बनाया। उसने ड्रोन और मिसाइल के जरिए हमले की कोशिश की। भारत ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया और मुंहतोड़ जवाब भी दिया। पाकिस्तानी सेना के कई अधिकारी आतंकियों के जनाजे में शामिल हुए थे। इससे पाकिस्तान ने खुद को ही बेनकाब कर लिया। सुरक्षाबलों ने पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चला रखा है। इसके लिए जम्मू कश्मीर के स्थानीय लोगों की भी मदद ली जा रही है, हालांकि अभी तक हमले में शामिल आतंकियों के ठिकाने का पता नहीं चल सका है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts