HomeTrendingट्रक की चपेट में आकर स्कूल जा रहे छात्र की मौत

ट्रक की चपेट में आकर स्कूल जा रहे छात्र की मौत

-

ट्रक की चपेट में आकर स्कूल जा रहे छात्र की मौत


बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह 8 बजे स्कूल जाते समय एक 14 वर्षीय छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। छात्र तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक छात्र की पहचान यशवर्धन तिवारी (14 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कक्षा 8 का छात्र था। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts