Homeउत्तर प्रदेशMeerutभाजपा घर-घर पहुंचाएगी संकल्प पत्र

भाजपा घर-घर पहुंचाएगी संकल्प पत्र

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। भाजपा संकल्प पत्र-2024 को घर-घर तक पहुंचाएगी। साथ ही, प्रचार अभियान के दौरान लोगों के बीच जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराएगी। भाजपा रणनीतिकारों का कहना है कि संकल्प पत्र मोदी सरकार की 10 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित है। इसमें अगले ढाई दशक के विकास का रोडमैप भी पेश किया गया है।

भाजपाइयों का कहना है कि पीएम मोदी की गारंटी को दिल्ली के हर मतदाता तक पहुंचाया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता एलईडी लैस चुनावी रथ को हर विधानसभा क्षेत्र में घुमाएंगे। जनता को भाजपा की सभी गारंटी से अवगत कराया जाएगा। गरीब रेहड़ी पटरी वालों व अन्य श्रमिकों को उनके जीवन में बड़े बदलाव का संकेत संकल्प पत्र में मौजूद है। भविष्य में भ्रष्टाचारियों पर पूरी नकेल कसने का वादा किया गया है।

भाजपाइयों का कहना है आयुष्मान योजना से बुजुर्गों को भी अब लाभ मिलेगा। यह संकल्प पत्र विकसित भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की सोच को दशार्ता है। वहीं, समाज को चारों वर्गों गरीब, युवा, अन्नदाता और महिलाओं के विकास की बात करता है। स्वावलंबी, स्वरोजगारी, स्वच्छ, सफल भारत के निर्माण को समर्पित भाजपा का यह संकल्प पत्र 2047 के भारत की कल्पना करता है। इस संकल्प पत्र के पत्रक छपवाकर भाजपा कार्यकर्ता कार्यकर्ता घर-घर जाकर वितरण करेंगे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts