Homeउत्तर प्रदेशHAPURयोगी की रैली को लेकर भाजपाइयों ने तैयारी शुरू

योगी की रैली को लेकर भाजपाइयों ने तैयारी शुरू

-


हापुड़। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपाइयों और प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश तोमर और एसडीएम ने जहां पिलखुवा में हाईवे किनारे स्थित रामलीला मैदान का निरीक्षण किया, वहीं जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

क्षत्रिय समाज की नाराजगी के चलते इस बार गाजियाबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग की राह आसान नहीं दिख रही है। धौलाना विधानसभा क्षत्रिय बाहुल्य सीट मानी जाती है, यह विधानसभा गाजियाबाद लोकसभा का अंग है। इसी के चलते क्षत्रिय को साधने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 18 अप्रैल को पिलखुवा रामलीला मैदान में दौरा प्रस्तावित है।

इसके लिए प्रशासन से लेकर भाजपाइयों ने तैयारी शुरू कर दी है।
रविवार को जहां नगर पालिका ने रामलीला मैदान की साफ-सफाई कराई, जनसभा को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ अपने कैंप कार्यालय पर बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मैदान निरीक्षण के दौरान जिलाध्यक्ष के साथ एसडीएम धौलाना संतोष उपाध्याय, नगराध्यक्ष अंशुल मित्तल, मंडलाध्यक्ष गालंद नवीन तोमर, ब्लाक प्रमुख धौलाना निशांत सिसोदिया, अजीत तोमर, सचिन पुंडीर, अजीत चौधरी के अलावा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 18 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेगे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts