शारदा रिपोर्टर मेरठ। उत्तर प्रदेश शासन ने ग्राम्य विकास अनुभाग के विशेष सचिव रजनीश चंद्र ने 20 फरवरी 2026 को अधिसूचना जारी कर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य विकास सामान्य एवं निगरानी समिति राज्य स्तरीय दिशा के गठन की घोषणा की है।
समिति का गठन विशेष कार्य अधिकारी राज्यपाल द्वारा किया गया है। समिति में मुख्यमंत्री द्वारा पांच विधायक को एवं तीन विधान परिषद को नामित किया गया है। एवं क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति उत्तर रेलवे रेल मंत्रालय के सदस्य संजीव कुमार को भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है समिति के अध्यक्ष मुख्यमंत्री तथा शहर अध्यक्ष उपमुख्यमंत्री (ग्राम विकास विभाग) होंगे।
इसमें 12 लोकसभा एवं राज्यसभा सदस्यों को भी ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नामित किया गया है! प्रमुख सांसदों में केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल अखिलेश यादव चंद्रशेखर आजाद डॉ राजकुमार सागवान, राम जी आदि शामिल है।