Homepolitics newsअगले महीने दिल्ली में होगी संघ की प्रांत प्रचारक बैठक

अगले महीने दिल्ली में होगी संघ की प्रांत प्रचारक बैठक

-

एजेंसी नागपुर।  राष्ट्रीय स्वम सेवक संघ  की हर साल होने वाली अखिल भारतीय स्तर की प्रांत प्रचारक बैठक अगले महीने दिल्ली में आयोजित की जाएगी। अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि 3 दिन चलने वाले प्रांत प्रचारक बैठक में संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले समेत संघ से जुड़े कई शीर्ष अधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे।

आरएसएस की सालाना अखिल भारतीय स्तर की प्रांत प्रचारक बैठक इस साल 4 जुलाई (विक्रम संवत् 2082, आषाढ़ शुक्ल) से शुरू होगी जो 3 दिन चलेगी। यह बैठक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित हो रही है. बैठक दिल्ली के केशवकुंज संघ कार्यालय में आयोजित की जाएगी।

अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर के अनुसार, बैठक में देशभर के सभी प्रांत प्रचारक, सह प्रांत प्रचारक और क्षेत्र प्रचारक के साथ-साथ सह क्षेत्र प्रचारक भी बैठक में उपस्थित रहेंगे। संघ की संगठन रचना में कुल 11 क्षेत्र और 46 प्रांत बनाए गए हैं. उन्होंने बताया कि इस सालाना बैठक में संघ से जुड़ी कई अलग-अलग संगठनों के अखिल भारतीय संगठन मंत्री भी शामिल होंगे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts