Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में संगीत सोम बोले- "मोदी न होते तो देश में हमास...

मेरठ में संगीत सोम बोले- “मोदी न होते तो देश में हमास खड़ा हो जाता”

-

  • क्षत्रिय चेतना मंच के कार्यक्रम में पूर्व विधायक संगीत सोम बोले।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। भाजपा के पूर्व विधायक और फायरब्रांड नेता ठा. संगीत सोम ने कहा कि मोदी न होते तो आज देश में भी हमास जैसा आतंकी संगठन खड़ा हो जाता। यह बात ठा. संगीत सोम ने रविवार को मेरठ के साकेत स्थित स्पोर्टस क्लब के मैदान में आयोजित क्षत्रिय चेतना चिंतन मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान मीडिया से कही।

 

मेरठ में संगीत सोम बोले

 

उन्होंने कहा कि हमास के समर्थन में नारे लगाने वाले हिंदुस्तान में भी हमास खड़ा करना चाहते हैं। सब्जी ठेले वालों से फंडिंग की जा रही है। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी जैसे संस्थानों में हमास समर्थक पैदा हो रहे हैं और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त है। देश के गद्दारों को अब जेल के पीछा जाना चाहिए। चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल का हो या किसी भी समुदाय का हो। क्षत्रिय या हिंदुस्तान का कोई भी हिंदू आतंकवाद के लिए पैसा नहीं देगा।

उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी पर कहा कि जब भी कोई राष्ट्र विरोधी गतिविधि होती है तो एएमयू से ही उसके समर्थन में आवाज क्यों उठती है। मौलाना तौफीक रजा पर कहा कि ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए, उसे किसने बाहर रखा हुआ है समझ नहीं आता।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts