Homeउत्तर प्रदेशMeerutहिजाब खिंचने के विरोध में सपाइयों का मेरठ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

हिजाब खिंचने के विरोध में सपाइयों का मेरठ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। बीती पंद्रह दिसंबर को बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा एक कार्यक्रम में सार्वजनिक मंच पर एक मुस्लिम महिला के नकाब पर जबरदस्ती हाथ लगाना और इस क्रत्य के समर्थन में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद और भारत सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा महिला सम्मान के खिलाफ दिए गए बयान की निन्दा करते हुए मंगलवार को समाजवादी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मेरठ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।

 

 

इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन डीएम कार्यालय पर सौंपते हुए बताया कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया गया यह क्रत्य बहुत निंदनीय और इनकी महिलाओ के प्रति दूषित मानसिकता कोई दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि, किसी महिला के घुंघट और नकाब पर हाथ लगाना सम्य समाज की सोच हो ही नहीं सकती। इसकी जितनी भी निंदा की जाय कम ही है। समाजवादी महिला सभा उत्तर प्रदेश उपरोक्त कृत्य और बयान की घोर की घोर निन्दा करती है।

उन्होंने कहा कि, भारतीय संस्कृति में महिला का घूंघट या नकाब उसकी अस्मिता और सम्मान का प्रतीक है। भारतीय महिला के घूंघट और नकाब पर हाथ लगाना न केवल महिलाओ की अस्मिता और सम्मान पर हमला है, बल्कि, भारत की संस्कृति को भी तार-तार करना है और इसका समर्थन करने वाला व्यक्ति भी उसी अपराध के श्रेणी में आता है। ऐसे समाज समाज के विकृत मानसिकता के व्यक्तियों को किसी भी संवैधानिक पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। इसलिए समाजवादी पार्टी यह मांग करती है कि, महिलाओं के लिए ऐसा निंदनीय कार्य करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री को उनके पद से बर्खास्त किया जाए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts