Homeउत्तर प्रदेशMeerutसीसीएसयू देने वाले कैलाश प्रकाश को किया नमन

सीसीएसयू देने वाले कैलाश प्रकाश को किया नमन

-

  • 125 वीं जयंती पर हुए कार्यक्रम आयोजित, यज्ञ के साथ हुआ पौधरोपण।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। जनपद को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज सहित कई शिक्षण संस्थान देने वाले प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री और स्वाधीनता सेनानी कैलाश प्रकाश की 115 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया गया।

इस अवसर पर पं. प्यारेलाल शर्मा मैमोरियल ट्रस्ट सोसायटी द्वारा शर्मा स्मारक भवन में शांति यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंत्री दिनेश जैन और राजीव गर्ग ने बताया कि कैलाश प्रकाश का जन्म परीक्षितगढ़ के एक राजसी परिवार में हुआ था। लेकिन स्वाधीनता आंदोलन में भाग लेने के कारण वह अपने राजसी सुख को छोड़कर कई बार जेल गए। जेल से ही उन्होंने एमएससी की पढ़ाई की और गोल्डमेडल प्राप्त किया। वह एक बार सांसद रहे तो प्रदेश सरकार में 17 साल तक मंत्री पदों पर रहे।
कार्यक्रम में रामगोपाल गर्ग, महेश कुमार गुप्ता, सरबजीत सिंह कपूर, दीपक शर्मा, सौरभ शर्मा, सुशील कुमार, अलका चौहान आदि मौजूद रहे।

 

खबर फटाफट: 17 July 2024 | News Bulletin Video || Sharda Express

 

वहीं दूसरी ओर कैलाश प्रकाश गायत्री जनसेवा संस्थान द्वारा कैलाश प्रकाश स्पोर्टस स्टेडियम में पौधरोपण का कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने पौधारोपण किया। इस दौरान महेंद्र कुमार गुप्ता ने भी अपनी पत्नी की स्मृति में पौधा लगाया। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष जितेंद्र गुपता, सचिव सुभाष चंद्रा, परिमल चंद्रा, क्षेत्रीय क्रीड़ाअधिकारी योगेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts