HomeAccident NewsBijnor Accident: मौत बनकर दौड़ी लोनी डिपो की रोडवेज बस, दो को...

Bijnor Accident: मौत बनकर दौड़ी लोनी डिपो की रोडवेज बस, दो को रौंदा, मचा कोहराम

-

  • रोडवेज बस की टक्कर से दो की मौत।
  • हादसे के बाद आरोपी चालक बस को छोड़कर फरार।

बिजनौर। लोनी डिपो की रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार रामेश (65) और किशोर लक्की (16) की मौत हो गई। किशोर का पिता सुभाष घायल हो गया। वह बेटे को दवाई
दिलवाकर धामपुर से लौट रहा था। रास्ते में रामेश भी उनकी बाइक पर सवार हो गया था। गंभीर रूप से घायल सुभाष को हायर सेंटर रेफर किया गया है। उधर, पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया।

गांव शाहपुर शप्पर उर्फ खदाना का सुभाष (40) अपने बीमार बेटे लक्की (16) को दवाई दिलाने धामपुर गया था। उनके साथ गांव का ही रामेश भी साथ था। लौटते वक्त दोपहर 12 बजे खदाना की पुलिया के पास धामपुर से यात्री लेकर दिल्ली जा रही लोनी डिपो की बस ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक बस के साथ काफी दूर तक खींची चली गई। हादसे के बाद आरोपी चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक पर सवार घायल रामेश, सुभाष और लक्की को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामपुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने रामेश को मृत घोषित कर दिया जबकि सुभाष और लक्की की गंभीर स्थिति के कारण बिजनौर रेफर कर दिया।

इलाज के दौरान करीब चार बजे लक्की की भी मौत हो गई। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही पंचनामा भरकर मृतकों के शवों को अंत:परीक्षण के लिए बिजनौर भेज दिया। इस संबंध में एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल एवं सीओ सर्वम सिंह ने मौका मुआयना किया। बताया गया कि दवाई लेने के लिए बाप बेटा बाइक से गए थे। लौटते हुए गांव ही व्यक्ति रामेश भी उनके संग बाइक पर सवार हो गया। तीनों एक ही बाइक से गांव लौट रहे थे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts