HomeAccident NewsMathura Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की...

Mathura Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

-

– अज्ञात वाहन ने अपाचे बाइक में टक्कर मारी।

मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक अज्ञात वाहन ने अपाचे बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह 4:45 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 140 (नोएडा-आगरा लेन) के पास हुई।

सूचना मिलने पर पीआरवी 1939 मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवकों को टक्कर इतनी जोरदार लगी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

युवकों में से एक की पहचान पासबुक के आधार पर पहचान हुई है। युवक की उम्र 30 साल थी। वह कानपुर देहात के बलुआपुर गांव का रहने वाला था। वहीं, दूसरे युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है, उसकी भी उम्र लगभग 30 साल बताई जा रही है। पुलिस युवकों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

दोनों शवों को एम्बुलेंस की मदद से जिला मॉच्युर्री मथुरा भेजा गया है। थाना बल्देव प्रभारी निरीक्षक रंजना सचान ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts