Homeउत्तर प्रदेशMeerutदौराला क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के पास मिला रिटायर्ड फौजी का शव,...

दौराला क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के पास मिला रिटायर्ड फौजी का शव, परिवार में मचा कोहराम

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। दौराला थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह फौजी का शव सिवाया टोल प्लाजा के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। मामले की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। वही पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।

 

राधे कुंज कॉलोनी में रहने वाला 47 वर्षीय रविंद्र सिंह फौज से रिटायर था। जानकारी के अनुसार फौजी पिछले काफी समय से रविंद्र शील कुंज कॉलोनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था।

रविंद्र की पत्नी अनीता ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 9:00 बजे फोजी रविंद्र घर से खाना खाने के बाद किसी को बताए बिना आधे-अधूरे कपड़ों में ही घर से बाहर निकल गया। सुबह जागने पर जब रविंद्र घर में नहीं मिला तो परिवार के लोग उसकी तलाश में जुट गए। उधर रविंद्र की लाश सिवाया टोल प्लाजा के पास झाड़ियों में बरामद हुई। जिसकी सूचना मिलने पर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। प्रथम दृष्टया अनुमान लगाया जा रहा है कि रविंद्र ने जहर खा कर जान दी है। हालांकि उसके कपड़ों या घटनास्थल के आसपास कोई जहरीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक के परिवार में पत्नी अनीता के सिवा एक बेटा शुभम बताया जाता है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts