spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, December 26, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSमेरठ: पूर्व सांसद के बेटे पर दुष्कर्म आरोप कांड मामला, आज होंगे पीड़िता...

मेरठ: पूर्व सांसद के बेटे पर दुष्कर्म आरोप कांड मामला, आज होंगे पीड़िता के बयान दर्ज

-

 

  • पूर्व सांसद के बेटे पर दुष्कर्म आरोप कांड मामला,

  • क्रोम होटल में रिक्रिएट किया जाएगा पूरा सीन आज होंगे पीड़िता के बयान दर्ज।


शारदा न्यूज, संवाददाता।


मेरठ। बसपा नेता और पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे दानिश अखलाक पर लगे दुष्कर्म आरोप कांड में आज पीड़िता को न्यायालय में 164 के बयान दर्ज कराने लाया जाएगा। दिल्ली निवासी बीए थर्ड ईयर की छात्रा को पूरी सुरक्षा के बीच बयान दर्ज कराने लाया जाएगा। साथ ही दिल्ली रोड स्थित होटल क्रोम के कमरा नंबर 215 में पूरे सीन को रिक्रिएट किया जाएगा। बता दें कि पीड़िता का आरोप है कि इसी कमरे में दानिश अखलाक ने उसके साथ शारीरिक शोषण किया, नहाते समय अश्लील वीडियो बनाया। जिसे बाद में पीड़िता ने डिलीट कर दिया था। एएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि पूरी सुरक्षा के साथ पीड़िता को लाकर बयान कराए जाएंगे। पूरी सतर्कता बरती जाएगी। वहीं होटल की फुटेज जो नहीं मिली है उसके लिए प्रयास कर रहे हैं। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल आपको बता दे बिना आईडी होटल में दिया गया कमरा यह पूरा घटनाक्रम क्रोम होटल में हुआ है। यहां बिना आईडी के दानिश और पीडिता को कमरा दिया गया। दानिश ने एक नंबर देते हुए पीड़िता से कहा था ये होटल मैनेजर का नंबर है। टेंशन की बात नहीं सब हो जाएगा। इसके बाद यही व्यक्ति पीड़िता को कमरे में ले गया था। होटल में कैसे बिना आईडी के रूम दिया गया यह भी जांच के घेरे में आ गया है। इस लापरवाही पर होटल पर भी कार्रवाई हो सकती है।

वहीं इस पूरे मामले में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी का कहना है कि पुलिस ने दानिश अखलाक को तो जेल भेज दिया है। अगर पुलिस लापरवाही कर आरोपी को लाभ पहुंचाने का काम करती है तो ऐसे अफसरों के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। बिना आईडी के होटल में कैसे कमरा दिया, इतनी जल्दी सीसीटीवी फुटेज क्यों गायब की गई। इन तथ्यों को पुलिस जांच में शामिल करें।

 

 

यह खबर भी पढ़ें-

मेरठ: पूर्व BSP सांसद शाहिद अखलाक के बेटे पर FIR, पुलिस ने आरोपी दानिश अखलाक को हिरासत में लिया

 

 

यह खबर भी पढ़ें-

 

 मेरठ में पूर्व सांसद के बेटे पर रेप की FIR, दिल्ली की छात्रा ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts