कहा- कर रहा हूं जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश।
शारदा रिपोर्टर मेरठ। शनिवार को मोहनपुरी स्थित अपने आवास पर प्रेसवार्ता आयोजित करते हुए राज्यसभा सांसद डा लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में सांसद निधि से करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराए हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जनता की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया गया है।
राज्यसभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई की पत्रकार वार्ता-
– सेंट्रल मार्केट प्रकरण पर क्या बोले…Video News | Meerut || SHARDA EXPRESS
प्रेसवार्ता के दौरान डॉ. वाजपेयी ने कहा कि सांसद निधि का उपयोग पारदर्शिता के साथ जनहित के कार्यों में किया गया है। उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और सामुदायिक भवनों के निर्माण जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य कराए गए हैं।
उन्होंने कहा कि मेरठ सहित आसपास के क्षेत्रों में विकास कार्यों की गति को तेज किया गया है, ताकि आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। सांसद ने बताया कि कई स्कूलों में कक्षाओं का निर्माण, अस्पतालों में उपकरणों की व्यवस्था और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण के कार्य कराए गए हैं। डॉ. वाजपेयी ने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के समग्र विकास को आगे बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी सांसद निधि का उपयोग जनहित के कार्यों में किया जाएगा। प्रेसवार्ता में उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का भी उल्लेख किया और कहा कि इन योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। जबकि, विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।
इस अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। उन्होंने सांसद द्वारा कराए गए विकास कार्यों की सराहना की और कहा कि इससे क्षेत्र में विकास को नई गति मिली है।


