spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, February 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJammu and Kashmir Newsसर्वदलीय बैठक में राजनाथ सिंह का बड़ा खुलासा, ऑपरेशन अभी जारी रहेगा

सर्वदलीय बैठक में राजनाथ सिंह का बड़ा खुलासा, ऑपरेशन अभी जारी रहेगा

-

– ऑपरेशन सिंदूर में 100 आतंकी मारे गये, 9 ठिकाने किए ध्वस्त


एजेंसी, श्रीनगर। पहलगाम हमले की जवाबी कार्रवाई में भारत ने आॅपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया है। इसके तहत पाकिस्तान और गुलाम जम्मू-कश्मीर में मिसाइलों से हमला करते हुए नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया।

भारतीय सेना और वायुसेना ने संयुक्त आॅपरेशन के तहत लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालयों पर धावा बोलकर उन्हें ध्वस्त किया। ये ठिकाने पाकिस्तान के सबसे बड़े आतंकी सरगना हाफिज सईद व मसूद अजहर का अभेद्य किला माने जाते थे। सरकार ने इस आॅपरेशन के दौरान मरने वाले आतंकियों की संख्या नहीं बताई है, लेकिन मीडिया रिपोर्टों में उनकी संख्या 70 से अधिक बताई गई है।

आॅपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद केंद्र सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। संसद भवन में यह बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे सहित कई नेता मौजूद हैं। इस मीटिंग में सभी दलों को पाकिस्तान के खिलाफ भारत के सैन्य अभियान की जानकारी दी जाएगी। साथ ही सीमा की सुरक्षा से जुड़े मामलों पर भी विमर्श होगा।

 

 

सर्वदलीय बैठक के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा हमने सरकार को अपना पूरा समर्थन दिया है। जैसा कि मल्लिकार्जुन खरगे जी ने कहा, कि उन्होंने (सरकार ने) कहा कि कुछ चीजें ऐसी हैं जिन पर हम चर्चा नहीं करना चाहते सबने सपोर्ट किया है।

 

 

वहीं ओवैसी ने कहा कि सवर्दलीय बैठक में मैंने यह सुझाव दिया कि टीआरएफ के खिलाफ एक वैश्विक अभियान चलाना चाहिए। साथ ही हमें पाकिस्तान को ग्रे-लिस्ट करने के लिए भी प्रयास करना चाहिए। सर्वदलीय बैठक के बाद कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि हमने सरकार को अपना पूरा समर्थन दिया है।

 

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts