HomeTrendingबलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की गाड़ी पर हमला

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की गाड़ी पर हमला

-


एजेंसी, नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच पाकिस्तान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की गाड़ी पर हमले का मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तानी सेना की गाड़ी पर अटैक किया है। वहीं इस ब्लास्ट में 12 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की जानकारी भी सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि बीएलए ने पाकिस्तानी सेना की गाड़ी पर हमले के लिए आईईडी का इस्तेमाल किया है। फिलहाल अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

पाकिस्तान सेना की गाड़ी पर हमले का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में एक जोरदार आईईडी धमाका देखा जा सकता है। वहीं धमाके के बाद से पाकिस्तानी सेना की गाड़ी के चीथडे़ उड़ गए।

इस हमले के बाद गाड़ी में सवार 12 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई है। धमाका इतना जोरदार था कि विस्फोट के बाद गाड़ी का अता-पता तक नहीं चला। पाकिस्तानी सेना की गाड़ी पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लाहौर में धमाका

वहीं गुरुवार को ही पाकिस्तान के सबसे प्रसिद्ध शहर लाहौर में कई धमाके की खबरें सामने आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक, ये धमाके लाहौर एयरपोर्ट के पास हुए हैं। पाकिस्तान की सेना ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और इलाके में सायरन की आवाज सुनाई दे रही है। पाकिस्तान की स्थानीय जियो न्यूज ने इस ब्लास्ट की खबर को कंफर्म किया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts