HomeTrendingदिल्ली एनसीआर में बारिश और तेज हवाओं ने बदला मौसम

दिल्ली एनसीआर में बारिश और तेज हवाओं ने बदला मौसम

-

मेरठ में पूरी रात बारिश हुई, जगह जगह हुआ लभराव


नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में गुरुवार रात से बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी है। बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, लेकिन तेज हवाओं के कारण नुकसान भी हुआ है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए कमजोर इमारतों और पेड़ों के नीचे जाने से मना किया है। उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में प्री मानसून गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। आने वाले 2-3 दिन में मानसून उत्तर प्रदेश पहुंच जाएगा। हालांकि, राजस्थान में अभी भी भीषण गर्मी का कहर जारी है। गुरुवार को जैसलमेर में पारा 46 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों, तमिलनाडु और पुडुचेरी के बचे हुए हिस्सों, बंगाल की खाड़ी के साउथ-वेस्ट, बंगाल की खाड़ी के वेस्ट-सेंट्रल और नॉर्थ-वेस्ट और वेस्ट बंगाल के कुछ और हिस्सों, और बिहार के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। बिहार के मधुबनी तक मानसून दस्तक दे चुका है। अगले 2-3 दिनों के दौरान यह महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ और हिस्सों, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है।

गुरुवार रात तेज हवाओं और बारिश के बाद दिन भर रही भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। शहर के कई इलाकों में मौसम तेजी से बदला और आसमान में काले बादल छा गये। दिल्ली के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलीं, आसमान में बिजली चमकी और कई जगहों पर बारिश हुई। आंधी-तूफान की गतिविधियों के बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली के लिए अगले कुछ घंटों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है और लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम कार्यालय ने तूफान, आकाशीय बिजली गिरने और 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है, जो 90 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। शहर में अधिकतर स्थानों पर बारिश और अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बारिश की भी संभावना जताई गई है। आईएमडी ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान वे सुरक्षित इमारतों में रहें, कमजोर ढांचों से बचें, खिड़कियों से दूर रहें, पेड़ों के नीचे शरण न लें और जलाशयों के पास जाने से बचें।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts