Homepolitics newsइंदौर में पीड़ितों से मिले राहुल गांधी

इंदौर में पीड़ितों से मिले राहुल गांधी

-

– जहरीले पानी के पीड़ितों से कहा आपके न्याय के लिए लड़ेंगे।

इंदौर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर दौरे पर हैं। सबसे पहले वह बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचे। यहां वे दूषित जल से पीड़ित मरीजों से मिले। इसके बाद दूषित जल से प्रभावित भागीरथपुरा इलाके में पहुंचे हैं। 5 माह के अव्यान के परिजन के साथ और भी पीड़ित परिवारों से संस्कार गार्डन में मुलाकात की और कहा कि वह न्याय के लिये लड़ेंगे।

 

 

जानकारी के मुताबिक, इस दौरान वे पीड़ित परिवारों को एक लाख और एमपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार 50 हजार का चेक देंगे। राहुल के साथ सिंघार के अलावा प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी हैं।

इलाके में संकरी गलियों के कारण काफिला पीड़ित परिवारों के घर तक नहीं जा सकेगा, इसलिए गली के कोने से पैदल चलकर पीड़ित परिवार तक पहुंचेंगे। शुक्रवार रात को एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों की एक बैठक हुई। जिसमें सुरक्षा कारणों के चलते राहुल गांधी के भागीरथपुरा में जाने के लिए मनाही की गई है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए भारत में, जहां लोगों को पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं कराया जा सकता, वहां पूरे देश में सवाल उठने चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि इस अवसर पर कांग्रेस इंदौर में स्वच्छ हवा और स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने के लिए न्याय और समाधान की मांग करेगी। इंदौर के भागीरथपुरा में पानी दूषित होने की घटना ने व्यापक निंदा को जन्म दिया है, क्योंकि इसमें कई लोगों की जान चली गई और कई परिवार प्रभावित हुए। इससे पहले, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता और सभी प्रभावित लोगों के लिए मुफ्त इलाज की घोषणा की थी।

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए भारत में, जहां लोगों को पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं कराया जा सकता, वहां पूरे देश में सवाल उठने चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि इस अवसर पर कांग्रेस इंदौर में स्वच्छ हवा और स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने के लिए न्याय और समाधान की मांग करेगी। इंदौर के भागीरथपुरा में पानी दूषित होने की घटना ने व्यापक निंदा को जन्म दिया है, क्योंकि इसमें कई लोगों की जान चली गई और कई परिवार प्रभावित हुए। इससे पहले, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता और सभी प्रभावित लोगों के लिए मुफ्त इलाज की घोषणा की थी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts