Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: महिला सुरक्षा की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

मेरठ: महिला सुरक्षा की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

-

– नारी सुरक्षा सम्मान कमेटी ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम ऑफिस में सौंपा।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। पार्लरों, जिम, लेडिज टेलर और अन्य जगहों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं आवश्यक नियम लागू कराने की मांग को लेकर बुधवार को नारी सुरक्षा सम्मान कमेटी के सदस्यों ने कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया।

 

 

इस दौरान उन्होंने बताया कि, नारी सुरक्षा सम्मान कमेटी समाज में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य करता रहा है। उन्होंने कहा कि, लेकिन हाल के समय में संज्ञान में यह बात आई है कि, जनपद के कुछ ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं के साथ असहज व्यवहार एवं छेड़छाड़ जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं। बाल धोने, काटने अथवा अन्य सेवाओं के दौरान कुछ स्थानों पर महिलाओं को असुरक्षा एवं असुविधा का अनुभव होता है।

अभी कुछ समय पहले ही एक ताजा घटना का विवरण यह है कि अशोक पुंडीर निवासी ग्राम सिलौली, थाना मुंडावी, अपनी पत्नी के साथ पार्लर में बाल कलर कराने के लिए आए थे। आरोप है कि पार्लर में कार्यरत कारीगर द्वारा महिला के बाल धोने के बहाने गलत नीयत से छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर आरोपी द्वारा प्रार्थी को जान से मारने की धमकी दी गई तथा महिला के साथ अभद्रता/गलत हरकत की गई।

घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिस पर थाना मेडिकल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर आरोपी शुऐब को पकड़ कर थाना लाया गया। उन्होंने कहा कि, इस प्रकार की घटनाओं से महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचती है और समाज में असुरक्षा का वातावरण बनता है।

इसलिए नारी सुरक्षा सम्मान कमेटी पुलिस प्रशासन से यह मांग करती है कि, इस विषय को गंभीरता से लेते हुए ब्यूटी पार्लरो, जिम और लेडीज टेलर इन सभी का अनिवार्य पंजीकरण एवं सत्यापन कराया जाए।

ब्यूटी पार्लर में महिलाओं के लिए महिला ही कार्यरत हो, जिम में आने वाली महिलाओं के लिए अलग से महिला ट्रेनर होनी चाहिए। लेडिस टेलर के यहां माप लेने के लिए महिला टेलर हो। सभी ब्यूटी पार्लरों में सीसीटीवी कैमरे एवं सुरक्षा मानको को अनिवार्य किया जाए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts