Homeउत्तर प्रदेशMeerutगैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का हंगामा; सिलेंडर आपूर्ति न होने पर भाकियू...

गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का हंगामा; सिलेंडर आपूर्ति न होने पर भाकियू ने एसडीएम से शिकायत की

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सरधना के कालंद चुंगी स्थित भारत गैस एजेंसी पर बुधवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिला संगठन मंत्री अमित चौधरी छबड़िया भी मौके पर पहुंचे।

 

gas agency

 

इस दौरान उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि ओटीपी आने के बावजूद उन्हें गैस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं दी जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले दो दिनों से गैस एजेंसी बिना किसी कारण बंद थी और एजेंसी के संपर्क नंबर पर भी कोई जवाब नहीं मिल रहा था।

उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए कहा कि आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाकियू नेता अमित चौधरी छबड़िया ने बताया कि किसान अपना काम छोड़कर सुबह से बुकिंग के लिए आते हैं, लेकिन उन्हें नेटवर्क या साइट प्रॉब्लम बताकर लौटा दिया जाता है।

अमित चौधरी छबड़िया ने एसडीएम सरधना उदित नारायण सैंगर से मोबाइल फोन पर बात कर समस्या के समाधान की मांग की। एसडीएम सैंगर ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts