Homeउत्तर प्रदेशMeerutसरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप लगाते हुए दिया धरना, पढ़िए पूरी...

सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप लगाते हुए दिया धरना, पढ़िए पूरी खबर

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता भारी संख्या में एसएसपी आॅफिस पहुंच गए, और जमकर प्रदर्शन करते हुए एसएसपी आॅफिस परिसर में जमीन पर बैठ गए। इस दौरान पार्टी के कार्यकतार्ओं ने गांव के रहने वाले दबंगों पर गांव की सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। वहीं प्रदर्शन कर रहे आजाद समाज पार्टी के कार्यकतार्ओं ने न्याय न मिलने पर एसएसपी आॅफिस पर अनिश्चितकाल के धरने की धमकी दे डाली।

मामला रोहटा थाना क्षेत्र स्थित गांव किनोनी का है। शुक्रवार को भारी संख्या में गांव के लोग आजाद समाज पार्टी के कार्यकतार्ओं को लेकर एसएसपी आॅफिस पहुंचे। और प्रदर्शन करते हुए एसएसपी आॅफिस परिसर में जमीन पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान आजाद समाज पार्टी के कार्यकतार्ओं ने आरोप लगाया कि गांव का ही रहने वाला दबंग राजेश पुत्र हुकुम सिंह सरकारी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। इस दौरान पीड़ित लोगों ने बताया कि मामले की शिकायत कितनी बार जिला अधिकारी से भी की जा चुकी है, लेकिन दबंग के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई। प्रदर्शन करने वाले लोगों ने एसएसपी को दबंग के खिलाफ लिखित शिकायती पत्र दिया। और दबंग पर कार्यवाही न होने पर एसएसपी आॅफिस पर अनिश्चितकाल का धरना देने की धमकी दे डाली।

मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी विपिन ताड़ा ने मामले की जांच कर कर दबंग पर सख्त कार्यवाही का आश्वासन दिया है। वही प्रदर्शन के दौरान आजाद समाज पार्टी के कार्यकतार्ओं ने कहा कि अगर आरोपी पर कार्यवाही नहीं होती है तो वह मजबूरन एसएसपी आॅफिस पर अनिश्चितकाल का धरना देकर बैठ जाएंगे। आजाद समाज पार्टी के मेरठ मंडल अध्यक्ष सागर लिसाड़ी और भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

यह खबर भी पढ़िए-

https://shardaexpress.com/azad-samaj-party-workers-protested-at-meerut-ssp-office-created-ruckus/

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts