Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: ओडिशा में चंद्रशेखर पर हमले का विरोध, भीम आर्मी का प्रदर्शन,...

Meerut: ओडिशा में चंद्रशेखर पर हमले का विरोध, भीम आर्मी का प्रदर्शन, सीबीआई जांच और जेड प्लस सुरक्षा की मांग

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। भीम आर्मी स्टूडेंट्स फेडरेशन ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिला संयोजक लवी खजूरी के नेतृत्व में कार्यकतार्ओं ने ओडिशा की घटना का विरोध जताया।

 

 

भुवनेश्वर में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद की जनसभा के दौरान हमला हुआ था। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन भी इस हमले में घायल हुए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के करीब 250 कार्यकतार्ओं ने लाठी-डंडों से हमला किया और पथराव किया।

जिला संयोजक लवी प्रधान ने कहा कि इस हमले में कई कार्यकर्ता घायल हुए और वाहनों में तोड़फोड़ की गई। उन्होंने इसे लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की आवाज दबाने की साजिश बताया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि संघ परिवार से जुड़े संगठनों को सत्ता का खुला संरक्षण प्राप्त है।

प्रदर्शनकारियों ने घटना की सीबीआई जांच और सांसद चंद्रशेखर आजाद को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग की। प्रदर्शन में सागर लिसाड़ी, अजीत डिग्गी, शान मोहम्मद, आशीष, रोहित जाटव और शेखर समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts