Homeउत्तर प्रदेशMeerutआरजी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन

आरजी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में स्वीप के अंर्तगत नोडल अधिकारी डॉ. मनीषा सिंघल के द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25जनवरी) पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।। इस दौरान महाविधालय की कार्यवाहक प्राचार्या प्रो. पारुल सिंह ने छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई।

राजनीति विज्ञान विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना और एक्टिविटी क्लब के संयुक्त तत्वाधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने लाल कुर्ती, बाबर वाली कोठी की मालिन बस्तियों में रहने वाले लोगों को मत का प्रयोग करने व मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करने के लिए जागरूक किया। जबकि आम लोगों को भी अपने राजनीतिक अधिकार का सूझ-बूझ से प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में एक्टिविटी क्लब की इंचार्ज प्रो. अनु रस्तोगी, राजनीति विज्ञान विभाग से डॉ. बबिता माजी, डॉ. लक्ष्मी, डॉ. राखी, डॉ. गीता, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनीषा सिंघल व डॉ. प्रीति उपस्थित रही। महाविद्यालय की छात्राओं स्वस्तिका, हर्षिता, रूकय्या, सालेहा, प्रेरणा, अदिति, रिया, श्रुति व अशी ने आम लोगो को मत प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts