Homeउत्तर प्रदेशModinagar60 लाख के कर्ज में डूबे प्रोफेसर ने की आत्महत्या, चार लोगों...

60 लाख के कर्ज में डूबे प्रोफेसर ने की आत्महत्या, चार लोगों पर केस दर्ज

-

– मौत से पहले बनाई डेढ़ मिनट की वीडियो, 


मोदीनगर। एमएम डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर सुरेन्द्र कुमार मिश्रा ने कर्ज की परेशानी से जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मृतक ने मौत से पहले एक मिनट 32 सेकंड की वीडियो बनाई। इसमें उन्होंने अपने ऊपर दबाव बनाने वालों का जिक्र किया।

शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने वाले मिश्रा पर 60 लाख रुपए से ज्यादा का कर्ज हो गया था। कर्जदारों के दबाव से परेशान होकर उन्होंने पांच दिन पहले जहरीला पदार्थ खा लिया। तीन दिन पहले मेरठ के अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

मृतक की पत्नी आरती की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। आरोपियों में एमएम डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर दिनेश कुमार, लाइब्रेरियन डॉ. प्रदीप शर्मा, चपरासी हेम सिंह और दिल्ली विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पायल मागो शामिल हैं।

एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय के अनुसार, साक्ष्य जुटाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक को मोटे ब्याज पर कर्ज दिया गया था और उसे चुकाने का दबाव बनाया जा रहा था।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts