HomeTrendingछत से गिरकर सिंचाई विभाग के अमीन की मौत

छत से गिरकर सिंचाई विभाग के अमीन की मौत

-

खाना खाने के बाद छत पर टहल रहे थे, मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया


एटा। सिंचाई विभाग के अमीन कौशल किशोर की छत से गिरने से मौत हो गई। वह मंगलवार रात खाना खाने के बाद छत पर टहल रहे थे। जिला मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।

कौशल किशोर (40) थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में कासगंज रोड पर आईटीआई के पास रहते थे। उनके पिता का नाम रामेश्वर दयाल है। छत पर टहलते समय उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़े। उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिजन और आसपास के लोग उन्हें एटा के जिला मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां इमरजेंसी में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कौशल किशोर के बहनोई रामसेवक ने बताया कि वह रोज की तरह खाना खाने के बाद छत पर टहल रहे थे। पैर फिसलने से वह नीचे गिर गए। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मंगलवार देर रात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts