Homeउत्तर प्रदेशBulandshahrBulandshahr police encounter: पेट्रोल पंप पर हत्या के दो आरोपी एनकाउंटर में...

Bulandshahr police encounter: पेट्रोल पंप पर हत्या के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल

-

– 25-25 हजार के इनामी बदमाश अरेस्ट, दोनों के पैर में लगी गोली।


बुलंदशहर। पेट्रोल पंप मैनेजर की हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। सिकंदराबाद थाना पुलिस ने 25-25 हजार के इनामी बदमाश सचिन और ललित को चोला रोड पर मुठभेड़ के दौरान पकड़ा।

दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली दोनों के पैर में लगी। घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल, दो अंग्रेजी पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं।

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि 9 अप्रैल की रात सिकंदराबाद में पेट्रोल पंप मैनेजर राजू शर्मा की गोलियों से हत्या कर दी गई थी। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने बदमाशों की पहचान की थी।

घटना के दिन बोतल में पेट्रोल न देने को लेकर पंप कर्मियों और हमलावरों में विवाद हुआ था। बाइक सवार दोनों हमलावरों ने राजू शर्मा को चार गोलियां मारीं। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। हमलावर वारदात के बाद फरार हो गए थे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts