Homeदेशगांधीजी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

गांधीजी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

-

नई दिल्ली: देश ने शुक्रवार को महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पर जाकर राष्ट्रपिता को नमन किया। प्रधानमंत्री के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे।

 

Gandhiji's death anniversary

 

सभी ने महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए और उनके विचारों को याद किया। इस दौरान देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि आज शुक्रवार को शहीद दिवस के रूप में मनाई जा रही है।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों नेताओं ने महात्मा गांधी के आदर्शों को याद करते हुए विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी के स्वदेशी के आह्वान को विकसित भारत का मूलभूत सिद्धांत बताया, जबकि योगी ने बापू के आदर्शों को आत्मसात कर विकसित भारत के निर्माण की बात कही। बता दें कि महात्मा गांधी की 1948 में आज ही के दिन नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी एक्स पर पोस्ट में लिखा, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts