Homeदेशमेरठ कला मंच की प्रस्तुति: कथक और कहानी की एक यादगार शाम

मेरठ कला मंच की प्रस्तुति: कथक और कहानी की एक यादगार शाम

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। कला, साहित्य और संस्कृति को समर्पित मंच मेरठ कला मंच एक विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन कर रहा है, जिसमें कथक और कहानी कहने की अनुपम झलक देखने को मिलेगी।
इस आयोजन का उद्देश्य आधुनिकता और शहरीकरण के इस दौर में लोगों की लोकनृत्य में रुचि ना दिखान और पारंपरिक वेशभूषा से दूर हो रहे लोगों को पुन: जोड़ना साथ ही लोगों के अंदर नवरसों के भाव को पिरोना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं को जीवित रखने के लिए नृत्य कला कत्थक को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज, प्रशासन और सरकार से सहयोग की अपील करना भी है।
इसलिए, मेरठ कला मंच का यह प्रयास केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि कला, परंपरा और आध्यात्मिकता का एक सुंदर संगम होगा, जो नवरात्र की महिमा को और भी विशेष बनाएगा।
इस संगीतमय और साहित्यिक संध्या का हिस्सा बनने के लिए कला प्रेमी अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें और भारतीय संस्कृति के इस जश्न में सहभागी बनें!
इस कार्यक्रम की खास बात यह है कि इसमें प्रसिद्ध कथाकार दिव्य प्रकाश दुबे अपनी अनोखी कहानियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे, वहीं कथक नृत्य की विलक्षण प्रतिभा शिंजिनी कुलकर्णी अपनी अद्भुत प्रस्तुति से दर्शकों को मोह लेंगी। शिंजिनी कुलकर्णी महान कथक गुरु पंडित बिरजू महाराज की पोती हैं और अपनी प्रस्तुतियों में पारंपरिक कथक के साथ नवीन प्रयोगों को भी स्थान देती हैं।

कार्यक्रम का विवरण:
दिनांक: 30 मार्च 2025
स्थान: सत्यजीत रे आडिटोरियम, नंदलाल बोस सुभारती कॉलेज आफ फाइन आर्ट्स एंड फैशन डिजाइन, एनएच 58, मेरठ।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts