Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ की सड़कों पर विश्व कप मैच बड़ी स्क्रीन पर दिखाने की...

मेरठ की सड़कों पर विश्व कप मैच बड़ी स्क्रीन पर दिखाने की तैयारी, पढ़िए पूरी खबर

-

  • सड़कों पर विश्व कप मैच बड़ी स्क्रीन पर दिखाने की तैयारी।

शारदा न्यूज़, संवाददाता।

मेरठ में विश्व कप को लेकर लोगो मे खुमार दिख रहा है वही वर्ल्ड कप मैच को देखने के लिए आज हैशटैग मेंस वेयर आउटलेट की तरफ से एक बड़ी स्क्रीन लगाई गई है जिससे लोग मैच का लुत्फ ले सकेंगे। बता दे कि विश्व कप को लेकर देश की जनता में बड़ा उत्साह है जिसको लेकर लोग अभी से तैयारियां करने में जुटे हुए है और घरों सहित अन्य स्थानों पर मैच देखने के लिये बड़ी बड़ी स्क्रीन लगाई जा रही है।

 

 

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच शुरू हो गया है। मैच दिखाने के लिए बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगाई जा रही है घरों में भी लोगों ने मैच को देखने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं वहीं इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला वर्ल्ड कप मैच रोमांचक रहेगा।

देश की जनता इंडिया टीम के लिए दुआएं कर रही है। मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारों में दुआओं का दौर जारी है। वही देश की जनता को पूरा भरोसा है कि इस बार भी वर्ल्ड कप हमारा होगा। देश की टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए सभी मैचों को अपने नाम किया है। वही वर्ल्ड कप जीतने के बाद देश की जनता जश्न मनाने की तैयारी मैं भी जुट गई है जनता ने आतिशबाजी को भी इकट्ठा करना शुरू कर दिया है। बच्चे वर्ल्ड कप की खुशी में भारत माता और इंडिया की टीम के नारे लगाते हुए झूम रहे हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts