Homeउत्तर प्रदेशMeerutसंदिग्ध युवकों का अड्डा बन रहा प्रेमपुरी !

संदिग्ध युवकों का अड्डा बन रहा प्रेमपुरी !

-

  • एक फैक्ट्री से जुड़े थे आरोपियों के तार,
  • मकबरा डिग्गी के संदिग्ध लोगों को मिल रहा प्रश्रय।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। रेलवे रोड पुलिस ने भले प्रेमपुरी में बुजुर्ग महिला के साथ हुई लूट का खुलासा कर दिया हो लेकिन मूल जड़ को पुलिस ने इग्नोर कर दिया। पड़ोस के मकबरा डिग्गी के आवारा युवकों का प्रेमपुरी में अड्डा बन गया है। बताया जा रहा कि एक फैक्ट्री से पकड़े गए बदमाश का कनेक्शन भी है। पुलिस ने लूट के खुलासे में इस एंगल से पूछताछ नहीं की।

शनिवार सुबह रेलवे रोड थाना क्षेत्र स्थित न्यू प्रेमपुरी में घर में अकेली बुजुर्ग महिला प्रतिभा मंडल को बंधक बनाकर लूट करने वाले बदमाशों को पुलिस ने केवल 5 घंटे में गिरफ्तार करने के बाद घटना का खुलासा कर दिया था।पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित पकौड़ी गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है जबकि एक बदमाश फरार है जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

पुलिस ने मुख्य आरोपी आमिर उर्फ पकौड़ी निवासी मकबरा डिग्गी और मोनू पुत्र जगबीर निवासी सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा कर दिया है। बताया जाता है बदमाश आमिर उर्फ पकोड़ी महिला के घर के बगल में स्थित पेंट की फैक्ट्री में आता जाता था और संभवत लूट की रेकी यहीं से की गई होगी।

मोहल्ले वालों ने भी बताया कि पुलिस चौकी को इस बात की जानकारी होने के बाद भी पुलिस ने इस तरफ से मुंह मोड़ रखा है। सबका यही कहना है अगर इस ओर नहीं सोचा गया तो लूट की घटना फिर से हो सकती है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts