Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशPrayagraj Kalash Yatra: प्रयागराज में हनुमंत कथा से पहले निकली विशाल कलश...

Prayagraj Kalash Yatra: प्रयागराज में हनुमंत कथा से पहले निकली विशाल कलश यात्रा

-

– पीले वस्त्रों में महिलाएं शामिल, धीरेंद्र शास्त्री के आने से पहले आयोजन।

– शोभायात्रा में मुंबई से आए ढोल ताशा के धुन पर लोग कलश यात्रा में शामिल हुए।

प्रयागराज। नैनी देवरख में 21 अप्रैल से शुरू हो रहे राष्ट्र हनुमत कथा से एक दिन पूर्व सोमवार को शहर के एक इंटर कॉलेज से विशाल कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं ने पीले वस्त्र पहनकर अपनी भागीदारी की। शोभायात्रा में मुंबई से आए ढोल ताशा के धुन पर लोग कलश यात्रा में शामिल हुए। जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज से निकली कलश यात्रा रामबाग नवग्रह मंदिर पर समाप्त होगी।

 

 

कलश शोभायात्रा में भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी लगाई गई, जिससे भीड़ को काबू किया जा सके और शहर में यातायात बाधित न हो। लेकिन कलश यात्रा में उमड़ी भीड़ बेकाबू होने के साथ-साथ सड़कों पर इस तरह निकली की चारों तरफ जाम की स्थिति बन गई। सड़कों पर उमड़ी भूल को पुलिस भी नहीं संभाल सकी।

5 लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद

प्रयाग उत्थान समिति के अध्यक्ष डॉ उदय प्रताप सिंह की ओर से 21 अप्रैल से 23 अप्रैल तक नैनी के देवरख क्षेत्र स्थित गंगा तट पर राष्ट्र हनुमंत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री तीन दिनों तक हनुमंत कथा करेंगे। जिसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। कथा सुनने के लिए लगभग 5 लाख से अधिक लोगों की भीड़ पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

कथा से पूर्व सोमवार को शहर के जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैदान से विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई। सुबह 10:00 बजे यात्रा भीड़ के साथ सड़कों पर दिखी। ढोल बाजे घोड़े के साथ पीले वेस्टन में हजारों महिलाएं सिर पर कलश रखकर तपती धूप में चलती थी।

कल शोभायात्रा की शुभारंभ की बात करें तो भीड़ इतनी बेकाबू हुई की शोभायात्रा का शुभारंभ हुए बिना ही महिलाएं सड़क पर कलश लेकर निकल पड़ी। कलश शोभा यात्रा में महिलाओं की भीड़ के साथ-साथ रातों पर सवार संत भी शामिल रहे। इस कला शोभायात्रा में भारी फोर्स लगाई गई जो भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जमुना कृष्ण इंटर कॉलेज से रामबाग नवग्रह मंदिर तक साथ चलती रही। सुरक्षा के लिहाज से कई थानों की फोर्स मौजूद रही।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts