Homeन्यूज़फिल्मी दुनिया छोड़ अध्यात्म में गई प्रतीका राव

फिल्मी दुनिया छोड़ अध्यात्म में गई प्रतीका राव

-

मुंबई। एक पुरानी कहावत है कि कमान से निकला तीर और जुबान से निकली बात फिर कभी वापस नहीं ली जा सकती। ऐसा ही मामला टीवी की दुनिया में इन दिनों देखने को मिल रहा है। एक टीवी एक्ट्रेस ने फिल्मी चकाचौंध से तंग आकर आध्यात्म की दुनिया चुन ली और अपने बीते कल को लेकर एक बयान दे डाला। अब ये बयान 1 महीने से रह-रहकर सुर्खियां बटोर रहा है। इस बयान में एक्ट्रेस ने अपने आॅनस्क्रीन हीरो के खिलाफ ऐसी बात कह दी कि बवाल जारी है।

एक्ट्रेस ने अपने आॅनस्क्रीन हीरो रहे एक्टर के लिए कहा कि ह्यवो हर लड़की के साथ सोता है जिसके साथ भी सो सकता है।ह्ण एक्ट्रेस के इस बयान के बाद उस हीरो ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और दोनों के ही बयान अब सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

दरअसल करीब 10 साल पहले कलर्स टीवी पर एक हिट सीरियल बेइंतिहां प्रीमियर हुआ था। इस सीरियल में एक्ट्रेस प्रतीका राव और हर्षद अरोड़ा ने लीड रोल निभाया और आॅनस्क्रीन रोमांस किया। दोनों की इस जोड़ी को फैन्स ने खूब प्यार दिया और दोनों का रोमांस हिट रहा। लेकिन 1 साल बाद ही ये शो बंद हो गया और दोनों ही एक्टर्स अपने-अपने रास्ते चल दिए। लेकिन शो के खत्म होने के 10 साल बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने इसके कुछ क्लिप्स अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए। जिसे देखकर प्रतीका राव भड़क गईं और यूजर से उन क्लिप्स को हटाने की बात कही। लेकिन कहने के बाद भी जब यूजर ने इन क्लिप्स को नहीं हटाया तो प्रतीका ने उसे कुछ मैसेज भेजे जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। जिसमें प्रतीका ने कहा कि मैं ऐसे लोगों के साथ खुदको नहीं देखना चाहते जो वूमिनाइजर हैं और हर उस लड़की के साथ सो चुके हैं जिसके साथ भी वे सो सकते हैं।

सारी बातें प्रतीका के सीरियल ह्यबेइंतिहांह्ण के हीरो रहे हर्षद अरोड़ा के लिए बोली गईं थीं। इसके बाद इन मैसेज के स्क्रीन शॉट वायरल होने लगे। हालांकि हर्षद ने इसको लेकर अपनी तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और शांत रहे।

प्रतीका के इन आरोपों के बाद हर्षद ने कुछ दिनों तक चुप्पी साधी रखी लेकिन एक इंटरव्यू में इसको लेकर कहा, ह्यमुझे समझ नहीं आता कि उन्हें 10 साल बाद इन बातों की क्यों याद आ रही है। उनका इसके पीछे का क्या मोटिव है मैं नहीं जानता। लेकिन मैं कैसा इंसान हूं ये बात वो लोग जानते हैं जो मुझे करीब से जानते हैं। अगर ये सच होता तो कई उनके क्लेम को सपोर्ट करने आता लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अगर मैं चाहता तो अभिनेत्री को मानहानि का नोटिस भेज सकता थे, लेकिन मेरे पास इससे निपटने के लिए पर्याप्त समय नहीं है।

हर्षद ने प्रीतिका पर भी कटाक्ष किया और कहा कि उन्हें इन सब चीजों के लिए पर्याप्त खाली समय मिलता है, लेकिन उनके पास इसके लिए समय नहीं है, क्योंकि उन्हें बहुत सारी शूटिंग करनी है। हर्षद ने यह भी टिप्पणी की कि स्क्रीनशॉट में जो कुछ भी कहा गया था वह उनके और उनके साथ काम करने वाले सभी सह-कलाकारों के लिए अस्वीकार्य है और अगर वे चाहें तो अभिनेत्री को मानहानि का नोटिस देने के लिए आगे आ सकते हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts