HomeCRIME NEWSPratapgarh Murder: पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, चाकू से...

Pratapgarh Murder: पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, चाकू से 10 से ज्यादा बार गले पर किए वार

-

  • हत्या करके पुलिस को सूचना दी, अवैध संबंधों में बाधक बन रही थी पत्नी।

प्रतापगढ़। पति ने चाकू से 10 से ज्यादा बार गले पर हमला करके पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने चाकू को घर से थोड़ी ही दूर बने कुएं में फेंक दिया। हत्या के बाद वह शव के पास बैठा रहा था। फिर पुलिस को हत्या की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के लिए परिजनों से पूछताछ की। पति को हिरासत में लेकर पुलिस थाने पहुंची। यहां पर कड़ाई से पूछताछ में उसने घटना कबूल कर ली। पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी उसपर किसी अन्य महिला से अवैध संबंध का शक करती थी। इसी को लेकर दोनों में रोज लड़ाई होती। इसलिए उसने पत्नी को मार डाला। मामला मांधाता थाना क्षेत्र के पूरे भग्गू पिपरतली गांव का है।

पूरे भग्गू पिपरतली का रहने वाला श्रावण कुमार (40) आॅर्केस्ट्रा में काम करता है। उसने 18 साल पहले सुनीता (35) से शादी की थी। उसके तीन बच्चे पलक (16), निशांत (12), अहम (10) हैं। वह अपने माता-पिता और परिवार के साथ गांव में ही घर बनाकर रहता था।

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब 3 बजे श्रावण कुमार पुलिस को फोन करता है। बताता है कि उसकी पत्नी की हत्या हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घर के बाहर बैठकर श्रावण कुमार जोर जोर से रो रहा था। कह रहा था किसी ने मेरी पत्नी की हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना के बारे में परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने तुरंत मामले में जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने श्रावण के घर के आसपास छानबीन की। इस दौरान घर के बाहर चप्पलों के निशान मिलें। पुलिस आगे बढ़ी तो घर के सामने लगे हैंडपंप पर खून के धब्बे मिले। पुलिस ने घर में जांच की तो किचन में आधा खाया हुआ खाना मिला।पुलिस चप्पलों के निशान का पीछा करते हुए एक कुएं के पास पहुंची। वहां छानबीन की तो खून से सना एक चाकू और एक शर्ट बरामद हुआ। इसी जांच के आधार पर पुलिस ने श्रावण को हिरासत में ले लिया और थाने लेकर गए।

पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो श्रवण बात को बार-बार घुमाता रहा। इससे पुलिस को और ज्यादा शक होने लगा। जिसके बाद पुलिस ने कड़ाई शुरू की तो वह टूट गया और रोते हुए उसने हत्या की बात कबूली और पूरी कहानी बताई।

श्रवण ने बताया कि वह एक आॅर्केस्ट्रा में एनाउंसर का काम करता है। इसी आॅर्केस्ट्रा में एक फीमेल सिंगर से उसका अफेयर था। इस बात की जानकारी उसकी पत्नी को लग गई थी। वह रोज इसी बात को लेकर श्रवण से लड़ाई करती। वह रोज-रोज की इन लड़ाइयों से तंग आ गया था। गुरुवार को रात में देर से घर आया। उसके माता-पिता खेत में बने एक कमरे में रहते हैं। घर पर उसके बच्चे और पत्नी थी। वह घर गया और खाना खाने के लिए पत्नी को जगाया।

श्रवण ने बताया कि वह खाना खा ही रहा था कि उसकी पत्नी फिर से लड़ने लगी। उसने बीच में ही खाना छोड़ दिया और उठकर बाहर आ गया। इसके बाद उसकी पत्नी सोने चली। थोड़ी देर बाद वह अंदर आया और किचन में गया वहां से चाकू लाया। कमरे में आया और पत्नी के मुंह को दबाकर चाकू से उसकी गर्दन पर कई वार किए, इससे मौके पर ही सुनीता की मौत हो गई।

इसके बाद श्रवण घर के बाहर आया। उसने हैंडपंप पर जाकर हाथ-पैर धुला। घर के पीछे के कुएं में हत्या वाली चाकू और खून से सनी शर्ट को फेंक दिया। इसके बाद घर पर आया और पुलिस को पत्नी की हत्या की सूचना दी। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि रात में महिला की हत्या की सूचना मिली थी। घटना की जांच की गई है। मामले में महिला के पति से पूछताछ की गई तो उसने वारदात को कबूल किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts