Homeउत्तर प्रदेशMeerutनहीं रहे राजनीतिज्ञ और शिक्षाविद ताराचंद शास्त्री

नहीं रहे राजनीतिज्ञ और शिक्षाविद ताराचंद शास्त्री

-

  • शाम करीब साढ़े पांच बजे सूरजकुंड में होगा अंतिम संस्कार

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मेरठ पब्लिक स्कूल ग्रुप के संस्थापक ताराचंद शास्त्री का आज शुक्रवार को सुबह निधन हो गया, वह 88 वर्ष के थे। वह अपने पीछे पत्नी, बेटा और तीन बेटियों को रोता बिलखता छोड़ गए। इनका अंतिम संस्कार सूरजकुंड में शाम साढ़े पांच बजे होगा।

 

राजनीतिज्ञ और शिक्षाविद् ताराचंद शास्त्री

 

ताराचंद शास्त्री शामली के रहने वाले थे। उन्होंने मेरठ में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान करते हुए मेरठ पब्लिक स्कूल ग्रुप की स्थापना की थी। इनकी दूरदर्शिता के कारण कम समय में स्कूलों ने सफलता हासिल कर ली थी। शास्त्रीजी की राजनीति में काफी रुचि थी। उनका कांग्रेस से गहरा नाता था। कांग्रेस के अलावा बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल से जुड़ कर भी उन्होंने राजनीति की। बसपा सुप्रीमो मायावती ने इनको राज्य मंत्री बनाया था। 1998 में बसपा के मुजफ्फरनगर और मेरठ के जिला अध्यक्ष भी रहे थे। कांग्रेस में जिला उपाध्यक्ष भी रह चुके थे। इसके अलावा कांग्रेस के प्रदेश सचिव और कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी। कांग्रेस के एआईसीसी सदस्य भी रहे। ताराचंद शास्त्री रालोद के प्रदेश महासचिव भी रहे।

शास्त्रीजी कई सामाजिक संगठनों से भी जुड़े थे। श्रम मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति,ऑल इंडिया पंचायत परिषद पटना के सदस्य भी थे। शास्त्रीजी अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद के इंचार्ज भी थे। शास्त्रीजी की हमेशा यही कोशिश रही कि बच्चों को स्कूली शिक्षा उच्च स्तर की मिले। इसके लिए उन्होंने मेरठ पब्लिक स्कूल ग्रुप के आठ स्कूलों की स्थापना की। शास्त्रीजी सामाजिक कार्यों से भी जुड़े हुए थे। गरीबों और असहाय लोगों की मदद में वो हमेशा अग्रणी रहते थे

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts