Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेट्रो की सुरक्षा के लिये बनेगा थाना, पल्लवपुरम से लेकर भूड़बराल तक...

मेट्रो की सुरक्षा के लिये बनेगा थाना, पल्लवपुरम से लेकर भूड़बराल तक निगरानी करेगी पुलिस

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। मेट्रो से भूड़बराल से लेकर पल्लवपुरम तक सफर करने वालों को सुरक्षा को लेकर परवाह नहीं करनी चाहिये। आरआरटीएस की मांग पर जिला पुलिस पल्लवपुरम में मेट्रो थाना स्थापित करने के लिये विचार कर रही है। बहुत जल्दी सभी स्टेशनों के पास पुलिस बूथ भी स्थापित किये जाएंगे। इस नए थाने में बूथ और चौकी मिलाकर 13 चेक पॉइंट होंगे। इस थाने पर यूपीएसएसफ और पुलिस तैनात रहेगी। शुक्रवार को टीम इस थाने के लिए जगह चिन्हित करेगी।

 

 

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि मेरठ आरआरटीएस की ओर से सुरक्षा की मांग की गई थी। आरआरटीएस और जिला पुलिस की तरफ से यह थाना बनेगा। एक थाने की मांग का प्रस्ताव है। आरआरटीएस के स्टेशन से लेकर उसकी कार्यव्यवस्था की सुरक्षा के लिए यह थाना बनाया जाएगा। आरआरटीएस के पूरे स्टेशन से लेकर पूरी कार्यव्यवस्था की सुरक्षा के लिए यह थाना बनेगा। आरआरटीएस के डिपो पर थाना बनेगा। पुलिस चौकी और बूथ बनेंगे। जमीन का चिन्हीकरण का काम हो रहा है। अन्य स्टेशन, पुलिस बूथ और चौकी पर भी पुलिस बल सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे। भूड़बराल, शताब्दीनगर,शाप्रिक्स, ब्रहमपुरी और मोदीपुरम के पास पुलिस बूथ बनाए जाएंगे ताकि यात्रियों की सुरक्षा का ख्याल रखा जा सके।

दरअसल मेट्रो का आखिरी रुट रात दस बजे रखा गया है। दिल्ली और गाजियाबाद से आने वाले लोग जब रात को स्टेशन पर उतरेंगे उस वक्त यात्रियों की सुरक्षा बड़ी चुनौती होगी। इसको देखते हुए आरआरटीएस के अधिकारियों ने एसएसपी से मुलाकात कर थाने की मांग की थी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts