Homeउत्तर प्रदेशMeerutखुलेआम उड़ी मेरठ पुलिस के आदेश की धज्जियां, शब-ए-बारात पर जमकर हुई...

खुलेआम उड़ी मेरठ पुलिस के आदेश की धज्जियां, शब-ए-बारात पर जमकर हुई आतिशबाजी

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट में पुलिस के आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गई। अधिकारियों ने शब-ए-बारात पर आतिशबाजी करने वालों पर सख्त कार्यवाही का आदेश जारी किया था। पुलिस तीन दिन से लगातार अलाउंस कर आतिशबाजी और स्टंट करने वालों पर मुकदमा लिखने की बात कह रही थी। वही इस्लामाबाद के निकट बुधवार को पीस पार्टी की एक मीटिंग की गई थी। मीटिंग में अधिकारियों ने आतिशबाजी करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने की चेतावनी दी थी। लेकिन, उसके बाद भी आतिशबाजी करने वाले खुलेआम पुलिस के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए इस्लामाबाद में जमकर आतिशबाजी करते नजर आए। उन्हें पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है।

 

 

शब ए बारात की रात मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए इबादत की रात है। इस रात पर मुस्लिम समुदाय के लोग पूरी रात जगाकर इबादत करते है।  उसके बाद भी समाज के युवक शब ए बारात की रात में आतिशबाजी कर उलेमाओं द्वारा आतिशबाजी की अपील और पुलिस के सख्त आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। इस्लामाबाद में जमकर आतिशबाजी की जा रही है।

आतिशबाजी की आड़ में कुछ युवक अवैध हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग भी कर रहे हैं। जिससे इलाके में दहशत का माहौल है लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को भी दी। लेकिन, पुलिस का कहीं पता-पता नहीं है। बुधवार को इस्लामाबाद के पास पीस पार्टी की एक मीटिंग की गई थी जिसमें पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों सहित उलेमाओं ने हिस्सा लिया था। इस दौरान अधिकारियों ने शब ए बारात पर आतिशबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात कही थी। उसके बाद भी मुस्लिम समुदाय के युवक खुलेआम आतिशबाजी कर अधिकारियों के आदेश की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts